Posts

योगी सरकार हाय हाय, नशे को करो बाय बाय.....

Image
योगी सरकार हाय-हाय, नशे को करो बाय-बाय..... मैं “ शराबबंदी संघर्ष समिति ” की महिला अध्यक्ष होने के नाते इसका पुरजोर विरोध करती हूँ और साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को ये याद दिलाना चाहती हूँ कि अगर प्रदेश की अवाम की भावनाओं को दरकिनार कर आप इसी तरह के बेतुके निर्णय लेकर कार्य करते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब आप उँगलियों पर अपने शासन के दिन गिनते नजर आयेंगे l........ बड़े शर्म की बात है कि 19 मार्च को एक वर्ष पूरे होने के दिन उत्तर प्रदेश के सर्वेसर्वा योगी आदित्य नाथ ने शराब की दुकानों की लखनऊ में स्थित ऐतिहासिक गांधी भवन सभागार में नीलामी कराई। ये योगी आदित्य नाथ के लिए बड़े ही गौरव की बात होगी लेकिन भारत देश की जम्हूरियत के लिए ये एक शर्मनाक वाकया है l मैं “शराबबंदी संघर्ष समिति” की महिला अध्यक्ष होने के नाते इसका पुरजोर विरोध करती हूँ और साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को ये याद दिलाना चाहती हूँ कि अगर प्रदेश की अवाम की भावनाओं को दरकिनार कर आप इसी तरह के बेतुके निर्णय लेकर कार्य करते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब आप उँगलियों पर अपने शासन के दिन गिनते नजर आ...

भड़कीले, शोख व अंग-दिखाऊ कपड़ों में महिलाओं की गरिमा धूमिल होने का खतरा बना रहता है...

Image
भड़कीले ,  शोख व अंग-दिखाऊ कपड़ों में महिलाओं की गरिमा धूमिल होने का खतरा बना रहता है... मैं हर पहनावे का सम्मान करती हूँ सलवार सूट हो , साड़ी हो , जीन्स हो या फिर मिनी स्कर्ट टॉप l क्यूंकि .....पहनावा एक निजी सवाल है , देखा जाए तो भारतीय साड़ी की गरिमा का जितना बखान किया जाए , उतना ही कम है। क्यूंकि साड़ी भारतीय नारी का वस्त्र ही नहीं , उसकी अस्मिता की भी पहचान है। महिलाओं के वस्त्र हमेशा शालीन व गरिमायुक्त ही होने चाहिए l मैं उन महिलाओं के संदर्भ में जो “ वेल ड्रेसड ” होने के बाद अपनी ब्रा की स्ट्रेप को दिखाने को ही फैन्शन समझती हैं जब कभी सोचती हूं , तो न जाने क्यों मन में अनंत सवाल कसमसाने लगते हैं l मिनी स्कर्ट और छोटा टॉप पहने हुऐ और ब्रा की स्ट्रेप दिखाने वाली लङकिया कहती हैं कि समाज के पुरूष हमें अपनी माँ बहनों की नजर से देखे... कौन सा पुरूष स्तन और जांघो को दिखाने वाली महिलाओं को अच्छी नजर से देखेगा ? और उन्हें अपनी माँ बहन मानेगा l ऐसी महिलायें अपनी मांगे जरा सोच समझ कर करें l समाज में छेड़छाड़ , यौन प्रताड़ना , बलात्कार जैसे अपराधों को देखते हुए इस तरह के परिधान क...

गन्ना किसानों की पीड़ा......

Image
गन्ना किसानों की पीड़ा... 185 ग्राम का पैकेट है , 39/- रूपये का ये गन्ना है , छिला हुआ , कटा हुआ , पैकेटबंद और रिलायंस के मॉल में बिक रहा है । देखा जाए तो इस हिसाब से इसकी कीमत हुई 2,10,810/- रूपया प्रति टन । लेकिन जो इस देश के अन्नदाता हैं जिनकी रात दिन की मेहनत से हम जीवित रहते हैं वही किसान लोग 3250/- प्रति टन के लिए अपनी जान दे रहे हैं , वो भी उधारी में , और ऊपर से ये कि पैसा साल भर के भीतर मिल जाए तो बहुत बड़ी बात l कमी कहाँ और किसमे है ? ये विचारणीय है l आज गाँव मे रहने वाला हर युवा नेट से जुड़ा है हर तरह की जानकारी उसके पास है बाहर बहुत आकर्षण है और खेती मे हाडतोड मेहनत के बाद भी जीवन यापन के लाले हैं l इन हालातों को देखते हुए  अगर आने वाली पीढ़िया खेती से विमुख हो गई तो कौन ज़िम्मेदार होगा ? और ऐसे कब तक हम कृषि प्रधान बने रहेंगे ? गन्ने से हजारों करोड़ रूपये कमाने वाली सरकार की झोली तो भर जाती है परन्तु कड़वी सच्चाई ये है कि गन्ना किसानों की बदहाली चरम पर है l  इतने साल देश को आज़ाद हुए हो गए तो फिर देश मे क्यू नही एक सही व्यवस्था का निर्माण हुआ ? बस बिचौलि...

जनाब मुर्तजा अली से: एक मुलाक़ात ....

Image
जनाब मुर्तजा अली से: एक मुलाक़ात .... मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन से आये दिन होने वाली मौतों को मद्देनजर रखते हुए "शराबबंदी संघर्ष समिती उत्तर प्रदेश ” के अध्यक्ष जनाब मुर्तजा अली ने जनहित के लिए कई संस्थाओं के साथ मिलकर एवं संगठन नशामुक्त अभियान का संचालन कर उत्तर प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं l "शराब बंदी संघर्ष समिती उत्तर प्रदेश ”  का प्रयास है कि नशीले पदार्थो की आपूर्ति को रोका जाये l शराबबंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष जनाब मुर्तजा अली ने अपने कार्यों से आम-जन पर होने वाले अन्याय व अत्याचारों पर अंकुश लगाने का काम किया है निश्चित ही शराबबंदी संघर्ष समिति आम-जन के विश्वास का पर्याय बन चुका है l आइये जनाब मुर्तजा अली जी से मिलकर उनके कुछ विचार जानते हैं l सौरभ दोहरे : सर, आजमगढ़ : रौनापार के केवतहिया , रसूलपुर व सलेमपुर में जहरीली शराब से मरने वालों की बढती संख्या को देखकर पूरे तहसील क्षेत्र में दहशत का माहौल था । जिसके चलते सीएम के निर्देश पर डीएम ने थानाध्यक्ष रौनापर , इलाके के सब इंस्पेक्टर समेत तीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था और ...