सपा क्यों मौन है ? ( सच का आईना )
समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही दलितों और असहायों पर अत्याचार के अंकुर क्यों फूट जाते है ! उत्तर – प्रदेश में इन छह महीनों में दलितों पर अत्याचार की वजह साफ़ दिखाई दे रही है ! अखिलेश सरकार में दलितों पर अत्याचार किसी साजिस वश है ! या वोट न देने पर डराने का जरिया मात्र है ! इन चार माह के कार्यकाल के दौरान राज्य में मानवता शर्मशार हो रही है ! क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है ! यादवों के बलबूते कानून व्यवस्था बनाये रखना ऐसे में अखिलेश यादव राज कैसे कर पाएंगे ! अखिलेश सरकार के आने के बाद पुलिस में भय है ! दबी जुबान में सब विरोध कर रहे है ! वर्तमान समय में प्रदेश के सभी थानों में केवल यादव जाति के थाना-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है ! इसलिए ये लोग दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ मनमानी कर रहे है ! सुयोग्य , ईमानदार , और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी , कर्मचारी हाशिए पर खड़े है ! जहाँ तक दलितों की नयी तस्वीर उभर कर आने का प्रश्न है ! मायावती की बहुजन सरकार के अतासुत होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और उनके वर्तमान नौकरशाहों के ढांचे का ये प्रयास...